भगवान की भक्ति में डूबा था परिवार, जामताड़ा के घर में चोरों में ने कर लिया हाथ साफ, 18 लाख का लगा चूना

Date:

भगवान की भक्ति में डूबा था परिवार, जामताड़ा के घर में चोरों में ने कर लिया हाथ साफ, 18 लाख का लगा चूना

Jamtara Crime News, जामताड़ा (उमेश कुमार): जामताड़ा शहर के न्यू पांडेडीह मुहल्ले में सोमवार की रात बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. वारदात में चोरों ने 3 लाख 62 हजार रुपये नकद के साथ-साथ करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ली. चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

पूजा में शामिल होने सपरिवार गये थे देवघर

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित राजेश सिंह अपने पैतृक घर सहरजोरी गांव गये हुए थे. उन्हें देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरजोरी गांव में सूर्याहू पूजा में सपरिवार शामिल होना था. इसी कारण जामताड़ा स्थित उनका न्यू पांडेडीह वाला घर कई दिनों से बंद था.

Also Read: ग्रीन बस्ते में सुनहरे झारखंड का सपना, थोड़ी देर में पेश होगा अबुआ बजट 2026

पड़ोसियों ने देखा घर का टूटा ताला फिर दी पुलिस की जानकारी

बताया जाता है कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोड़ा और अलमारी व अन्य संदूकों को खंगाल कर नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गये. मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा दिखा, जिसके बाद घटना की सूचना पीड़ित और पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर चुकी है. आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Also Read: चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर, तेज बारिश के बीच जोरदार धमाका और लग गई आग

The post भगवान की भक्ति में डूबा था परिवार, जामताड़ा के घर में चोरों में ने कर लिया हाथ साफ, 18 लाख का लगा चूना appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp