भवानीपुर में फरसा से व्यक्ति की हत्या:पुराने जमीन विवाद को लेकर हुई वारदात, डायल 112 को दी गई थी सूचना

Date:


बुधवार शाम भवानीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर मिलिक पंचायत के मोतीचक वार्ड संख्या 14 में पुराने जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की फरसा से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय बुद्धन मंडल के रूप में हुई है, जो मोतीचक निवासी कृत नारायण मंडल के पुत्र थे। गोतिया से था जमीन विवाद मृतक के भतीजे एडवोकेट राजकुमार ने बताया कि उनका गोतिया (रिश्तेदारों) के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुभाष मंडल, भूषण मंडल, राजेश मंडल और शेखर मंडल अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बुधवार सुबह से ही बुद्धन मंडल को मारने की योजना बना रहे थे। डायल 112 को दी थी सूचना राजकुमार ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर भी दी थी। दोपहर लगभग ढाई बजे डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन कुछ देर बाद वहां से वापस लौट गई। हमलावरों ने दरवाजे पर आकर किया हमला इसके बाद एडवोकेट राजकुमार अपने भाइयों और चाचा बुद्धन मंडल के साथ अपने दरवाजे पर बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे अचानक शेखर मंडल, सुभाष मंडल, भूषण मंडल, राजेश मंडल, दिलीप मंडल, विकास मंडल और उनके अन्य सहयोगी फरसा, तलवार, दबिया और लोहे के रॉड से लैस होकर उनके दरवाजे पर आ धमके। मौके पर ही हुई मौत हमलावरों ने मिलकर बुद्धन मंडल पर फरसा से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में एडवोकेट राजकुमार और अंकित कुमार उर्फ छोटू सहित अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया आसपास के लोगों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल रुपौली पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने बुद्धन मंडल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार चौधरी मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि यह हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रवींद्र नाथ त्यागी व्यंग्य यात्रा सोपान सम्मान 2026 के लिए व्यंग्यकार विनोद विक्की चयनित

प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र, पंद्रह हजार रुपये...

Delhi HC notice to Centre, DU, police on plea against month-long ban on protest after UGC stir

3 min readNew DelhiFeb 26, 2026 02:40 AM IST The...

India’s Modi tells Israel’s Knesset: ‘No cause justifies killing civilians’ | Narendra Modi News

Listen to this article | 4 minsinfoIndian Prime Minister Narendra Modi...
Join Us WhatsApp