![]()
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज भागलपुर के टाउन हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह और भागलपुर की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। बच्चों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। समाज में बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, खेल, विज्ञान और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। इन क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी प्रेरणा सिंह ने महिलाओं की मजबूत होती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश और बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज के विकास में योगदान दे रही हैं। डीएसपी सिंह ने यह भी बताया कि पुलिस विभाग में भी बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके कार्यों और उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में बराबरी का अधिकार दिलाने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
भागलपुर टाउन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया:समाज में बढ़ती भूमिका पर हुई चर्चा, अधिकारी बोले- प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही
Date:




