भागलपुर में अलग-अलग मामले में 5 आरोपी अरेस्ट:100 ग्राम ब्राउन शुगर-एक लीटर विदेशी शराब जब्त, किराए के मकान से कर रहे थे तस्करी

Date:


भागलपुर में अपराध और अवैध धंधों के खिलाफ पुलिस ने आज कार्रवाई की है। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर गोलीकांड के दो आरोपियों समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप, देसी-विदेशी शराब, बाइक, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। सभी मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर बुधवार को CITY SP शैलेन्द्र सिंह ने गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 10 फरवरी 2026 को सातो-नारायणपुर निवासी विजय यादव को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में कांड संख्या 88/26 तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक देसी कट्टा-जिंदा कारतूस बरामद पुलिस ने छापेमारी कर अनिश मंडल (24) व पुष्प मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। अनिश मंडल पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। दूसरा मामला, मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिकंदरपुर इलाके से समीर आनंद (29) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.875 लीटर विदेशी शराब, दो बाइक व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किराये के मकान में रहकर नशीले पदार्थ व शराब का कारोबार कर रहा था। जब्त सामानों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। तीसरा मामला, इशाकचक थाना क्षेत्र का है। बोसी पुल के पास गोदाम में छापेमारी कर 6220 पीस कोडीन युक्त सिरप बरामद किया गया। मौके से तीन आरोपियों अनु कुमार, रवि कुमार व बुधनहरी यादव को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सिरप के अलावा तीन मोबाइल फोन व एक टेंपो ( BR10GB7044) भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार सिरप को अवैध तरीके से संग्रहित कर वितरण की योजना बनाई जा रही थी। बता दें कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस व संबंधित थानों की टीम ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब, हथियार व मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरायकेला कोर्ट का बड़ा फैसला: ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गये आरोपी को 7 साल की जेल

Seraikela Court Verdict, सरायकेला (प्रताप मिश्रा): सरायकेला-खरसावां जिले के...

मोतिहारी में होटल संचालक अरेस्ट:पूर्व प्रत्याशी रामेश्वर शाह पर हत्या के प्रयास का आरोप

मोतिहारी में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट व मिष्ठान भंडार के संचालक...
Join Us WhatsApp