![]()
भागलपुर में सोमवार रात अपराधियों ने कैफे संचालक को गोली मार दी। बुलेट सीने में लगी है। हालत नाजुक बताई जा रही है। इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना सजौर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ रतनगंज की है। वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके की लाइट को बंद किया, फिर एक के बाद एक कर चार फायरिंग की। घायल की पहचान अशोक कुमार सिंह के पुत्र उत्तम कुमार( 24) के तौर पर की गई है। कैफे में बैठकर काम कर रहा था पिता अशोक सिंह ने बताया कि मेरा बेटा घर में ही कैफे चलाता है। कैफे में लैपटॉप पर काम कर रहा था। हम दूसरे कमरे में सोए हुए थे। पटाखा जैसी आवाज आई हमने उसे इग्नोर कर दिया, जब बेटा चिल्लाया तो भागा-भागा पहुंचा। सीने में गोली लगी थी, वो जमीन पर तड़प रहा था। आनन-फानन में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद शहर एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने पटना भेज दिया। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गोली क्यों मारी गई इसकी जानकारी नहीं है। छानबीन में जुटी पुलिस पाटीदार से आपसी विवाद में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। हालांकि इस संबंध में सजौर थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच चल रही है। परिजनों का बयान लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा
भागलपुर में कैफे संचालक को सीने में मारी गोली:चार राउंड फायरिंग, गंभीर हालत में पटना रेफर; पिता बोले- हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है
Date:




