भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:पेट में लगी बुलेट, दोस्त के साथ बाइक से घूमने निकला था; मां बोली- मेरी दुनिया उजड़ गई

Date:


भागलपुर में सोमवार देर शाम अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। पेट में बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में सहयोगियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शेरमारी निवासी दिलीप झा के पुत्र ऋषभ झा(35) के तौर पर हुई है। घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के मंजरोही गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक ऋषभ अपने दोस्त सौरभ उर्फ मयंक के साथ घूमने के लिए निकले थे। दोनों साथ में प्लाटिंग का काम करते हैं। रास्ते में बाइक सवार 2 बदमाशों ने रूकने का इशारा किया। नहीं रूकने पर बाइक के पीछे बैठे सौरभ को गोली मार दी। बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद सौरभ ने अपने सहयोगियों को बुलाया। घायल को अस्पताल लेकर गए, लेकिन जान नहीं बची। फोन किया तो उसके दोस्त ने उठाया मां पूनम देवी ने बताया कि देर रात को मेरा बेटा घर नहीं लौटा। एक ही बेटा था। मोबाइल पर कॉल किया तो दोस्त ने उठाया। उसने बताया कि सौरभ की मां की तबीयत खराब है, उसको देखने के लिए मायागंज गए हैं, लेकिन मेरा मन नहीं माना। इधर-उधर पता करने पर मालूम चला कि मेरे बेटे को गोली लगी है। इसके बाद परिवार के सदस्यों के अस्पताल पहुंची। अब किससे क्या दुश्मनी है, मुझे कुछ पता नहीं है बाइक सवार बदमाशों ने रूकने का इशारा किया वहीं, दोस्त सौरभ ने बताया कि सोमवार को शाम 4 बजे के करीब ऋषभ ने मुझे फोन करके बुलाया। हमलोग शशि के दुकान पर पहुंचे। वहां से 3000 रुपए कैश लिया। बाजार में एक प्रॉपर्टी को लेकर बातचीत की। इसके बाद हमलोग घूमने के लिए त्रिमोहन चौकी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में भागलपुर की ओर से आ रहे है बाइक सवार 2 लोगों ने रूकने का इशारा किया। नहीं रूकने पर बाइक के पीछे बैठे मेरे दोस्त को गोली मार दी। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि कुछ समझ में ही नहीं आया। छानबीन में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद या जमीन से जुड़े विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कब लगेगा साल का दूसरा चन्द्र ग्रहण?

कब लगेगा साल का दूसरा चन्द्र ग्रहण?

US-Israel-Iran War News Live Updates: UAE intercepts attack from Iran; Israeli strikes hit south and east Lebanon

Qatar Airways' scheduled flight operations remain temporarily suspended due...

बनादाग दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह

गेतलसूद के बनादाग में सोमवार को नवनिर्मित मां दुर्गा...
Join Us WhatsApp