भागलपुर में मनाई गई डॉ. राजेंद्र प्रसाद को पुण्यतिथि:भागलपुर में पूर्व विधायक के आवास पर हुआ कार्यक्रम

Date:


भागलपुर में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्वतंत्रता संग्राम का अग्रणी सेनानी और स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत आधार प्रदान करने वाला बताया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अभय आनंद झा ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था। उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में देश के सर्वोच्च पद को अत्यंत गरिमा तथा ईमानदारी के साथ सुशोभित किया। झा ने उनके आदर्शों को आज के दौर में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके। कार्यक्रम में सोइन अंसारी और चिक्कू सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों पर चलने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp