भागलपुर में मिलन समारोह का आयोजन:केसरवानी वैश्य सभा का कार्यक्रम, नृत्य-संगीत की हुई प्रस्तुति

Date:


भागलपुर शहर के एक धर्मशाला परिसर में आज केसरवानी वैश्य सभा की ओर से भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आपसी एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। समारोह का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना और आपसी संबंधों को मजबूत बनाना बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्यों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। मंच पर प्रस्तुत नृत्य और संगीत कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्सव में बदल दिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। समारोह के दौरान समाज के लोगों ने आपसी मेल-मिलाप और संवाद के माध्यम से एक-दूसरे से परिचय बढ़ाया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लोगों को जोड़ने का बेहतर माध्यम बनते हैं। इससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। मिलन समारोह में पारिवारिक माहौल देखने को मिला। पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बने समाज के बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चे तक पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बने। आयोजन स्थल को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गयी राकेश केशरी ने कहा कि समाज की एकता और सहयोग ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजन से समाज के लोगों के बीच आपसी संवाद बढ़ता है और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Middle East conflict forces Indian exporters to reroute shipments, absorb higher costs

Indian exporters and logistics providers are scrambling...

No change to Guwahati games despite Assam polls, says BCCI’s Devajit Saikia | Cricket News

Rajasthan Royals' Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi (PTI...

धालभूमगढ़ में रक्तदान व यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन आज

धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ के रघुनाथडीह स्थित जूनबनी पंचायत भवन में...
Join Us WhatsApp