भागलपुर में विवेकानंद बने JDU के नए जिलाध्यक्ष:अनिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, जिलाध्यक्ष बोले- अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाऊंगा

Date:


भागलपुर में जदयू को नया जिलाध्यक्ष मिला है। विवेकानंद गुप्ता को जदयू का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भागलपुर स्थित जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
समारोह के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता का फूल-मालाओं और बुके देकर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। नए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया अभिनंदन समारोह में जदयू के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश दास, जदयू कार्यकर्ता सुड्डू साईं, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने विवेकानंद गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भागलपुर में जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। संगठन को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना भी संगठन की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और वार्ड स्तर तक जाकर पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp