पटना| मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत दक्षिण बिहार के 17 जिलों की ग्राम पंचायतों में 3,64,605 स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। इनमें जमुई, भागलपुर, नवादा, मुंगेर, जहानाबाद, पटना, अरवल, रोहतास, बांका, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, भोजपुर, कैमूर, बक्सर जिले हैं। पटना की ग्राम पंचायतों में 37,656 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। पंचायती राज विभाग के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने उक्त जिलों में चल रही विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उपविकास आयुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए। बैठक में निदेशक ने निर्मित पंचायत सरकार भवनों का शीघ्र हस्तांतरण का निर्देश दिया। सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने में देर करने वाली एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगने को कहा। साथ ही 31 मार्च तक शत प्रतिशत लाइट लगवाने का निर्देश दिया।
भागलपुर समेत 17 जिलों में 3.64 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट लगी
Date:




