Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे सुकांत मजूमदार और शमिक भट्टाचार्य, देखें 26 दिग्गजों की लिस्ट

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे सुकांत मजूमदार और शमिक भट्टाचार्य, देखें 26 दिग्गजों की लिस्ट

West Bengal Election 2026 BJP Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को अपना शक्ति प्रदर्शन किया. उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक, भाजपा के दिग्गजों ने गाजे-बाजे और भारी जनसमूह के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल किये. अलीपुरद्वार, पुरुलिया और आसनसोल जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों पर केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो नामांकन में मौजूद रहे. यह पार्टी के मजबूत संगठनात्मक आधार को दर्शाता है.

मैदान में उतरे दिग्गज: नामांकन की बड़ी बातें

  • आसनसोल में शमिक की हुंकार : पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल दक्षिण से नामांकन भरा. यहां कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था. शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि 4 मई के बाद बंगाल में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी.
  • उत्तर बंगाल में सुकांत का जलवा : डॉ सुकांत मजूमदार ने अलीपुरदुआर की 6 सीटों पर उम्मीदवारों का नामांकन कराया. उन्होंने दावा किया कि उत्तर बंगाल भाजपा का अभेद्य किला बना रहेगा.
  • जंगलमहल में ज्योतिर्मय का जोश : पुरुलिया और मानबाजार में सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कमान संभाली और आदिवासी बेल्ट में भाजपा की जीत का भरोसा जताया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

26 BJP प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन, ये है पूरी लिस्ट

निर्वाचन क्षेत्र (नंबर एवं नाम) उम्मीदवार का नाम नामांकन का स्थान
9 – तूफानगंज मालती रावा राय अलीपुरदुआर SDO
10 – कुमारग्राम मनोज कुमार उरांव अलीपुरदुआर SDO
11 – कालचीनी विशाल लामा अलीपुरदुआर SDO
12 – अलीपुरदुआर परितोष दास अलीपुरदुआर SDO
13 – फालाकाटा दीपक बर्मन अलीपुरदुआर SDO
14 – मदारीहाट लक्ष्मण लिम्बू अलीपुरदुआर SDO
17 – जलपाईगुड़ी आनंद देव अधिकारी जलपाईगुड़ी DM
18 – राजगंज दिनेश सरकार जलपाईगुड़ी DM
19 – डाबग्राम-फूलबाड़ी शिखा चटर्जी जलपाईगुड़ी DM
45 – चांचोल रतन दास चांचोल SDO
61 – लालगोला अनार कुमार दास लालबाग SDO
64 – मुर्शिदाबाद गौरी शंकर घोष लालबाग SDO
67 – बुरवान सुखेन कुमार बागड़ी कांडी SDO
68 – कांडी गौरी दास घोष कांडी SDO
69 – भरतपुर अनामिका घोष कांडी SDO
73 – हरिहरपाड़ा तन्मय विश्वास बहरमपुर DM
205 – पांशकुड़ा पूर्व सुब्रत माइती तमलूक SDO
238 – बांदवान लबसेन बास्के पुरुलिया SDO
239 – बलरामपुर यादव महतो पुरुलिया SDO
242 – पुरुलिया सुदीप कुमार मुखर्जी पुरुलिया SDO
243 – मानबाजार मोयना मुर्मू मानबाजार SDO
275 – पांडवेश्वर जितेंद्र तिवारी दुर्गापुर SDO
279 – जामुड़िया डॉ बिजन मुखर्जी आसनसोल SDO
280 – आसनसोल दक्षिण अग्निमित्रा पाल आसनसोल SDO
282 – कुल्टी डॉ अजय कुमार पोद्दार आसनसोल SDO
283 – बाराबनी अरिजीत राय आसनसोल SDO

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : 2 दिन में 265 नामांकन

पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के 2 दिन बाद अब तक 265 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. पहले चरण की अधिसूचना 30 मार्च को जारी हुई थी. 6 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किये गये जायेंगे. 7 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. 9 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होंगे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में SIR: हर दिन 1.75 से 2 लाख लोगों के दस्तावेज जांच रहे 700 जज, 47 लाख आपत्तियों का हुआ निपटारा

50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटा ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानी

आसनसोल दक्षिण में कोयला और पहचान की जंग, अग्निमित्रा पॉल बचा पाएंगी अपना किला?

ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिश

The post भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे सुकांत मजूमदार और शमिक भट्टाचार्य, देखें 26 दिग्गजों की लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles