भाजपा विधायक अशोक डिंडा को पुलिस ने थमाया नोटिस

Date:

भाजपा विधायक अशोक डिंडा को पुलिस ने थमाया नोटिस

प्रतिनिधि, हल्दिया

मयना से भाजपा विधायक अशोक डिंडा को उनके एक बयान के सिलसिले में पुलिस ने नोटिस भेजा है. विधायक ने हालिया सभा में आरोप लगाया था कि इलाके में पुलिस उगाही कर रही है और यह पैसा पुलिस अधीक्षक तथा ‘कालीघाट’ तक भेजा जा रहा है. इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक मितुन कुमार दे ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. उनके अनुसार, एक जनप्रतिनिधि द्वारा विशेष पेशे से जुड़े लोगों से पुलिस पर उगाही का आरोप लगाया गया है. आरोपों की सत्यता स्पष्ट करने के लिए विधायक को नोटिस भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, विधायक की ओर से उनके वकील के माध्यम से एक आवेदन प्राप्त हुआ है. इसमें व्यस्तता के कारण उनके मुवक्किल के पुलिस के समक्ष उपस्थित न हो पाने की जानकारी देते हुए समय की मांग की गयी है.

The post भाजपा विधायक अशोक डिंडा को पुलिस ने थमाया नोटिस appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Australia Women vs India Women Prediction – Who will win today’s 2nd T20I match?

Australia Women (AUS W) are all set to host India...

GPT Infra Wins Rs 1,201 Cr RVNL Bridge Deal, Shares Down 4.5%

February 18, 2026February 18, 2026 Shares of GPT Infraprojects Ltd...
Join Us WhatsApp