भीड़ में घुसी कार,12 लोगों को रौंदा; 2 की मौत, 10 गंभीर

Date:


सिल्वे स्थित ऐतिहासिक डोल मेला में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार भीड़ में घुस गई। 12 लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रीमा कुमारी और 65 वर्षीय भोला शर्मा के रूप में हुई है। रीमा अनगड़ा के मिलन चौक मंझलाटोली और भोला मासु अनगड़ा के रहने वाले थे। घटना के बाद मेला बंद कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टाटीसिल्वे में रांची-पुरुलिया रोड पर नवमी डोल मेला लगा था। सड़क के दोनों ओर दुकानें सजी हुई थीं। वहां मेला देखने आए लोगों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान अनगड़ा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार (जेएच05सीपी 4627) भीड़ में घुस कई और लोगों को रौंदते हुए काफी दूर जाकर रुकी। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद घायलों को लेकर लोग तत्काल स्वर्णरेखा अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रीमा और भोला शर्मा को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार वहां तैनात पुलिस कार चालक को अपने साथ ले गई। मिठाई खरीदकर घर जा रही थी रीमा रीमा एक बाइक शोरूम में काम करती थी। उसने ड्यूटी से घर जाते समय मेले से मिठाई खरीदी और पैदल ही घर की ओर चल दी। इसी दौरान कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहीं भोला शर्मा अपने परिवार के साथ मेला घूमने आए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला एक दिन शुक्रवार के लिए ही था। लेकिन संचालक ने इसे दो दिन और बढ़ा दिया। लोगों का इन लोगों की हालत गंभीर… इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें तारा देवी(35), आयुष कुमार (5), रूबी देवी (40), अंषिका कुमारी (7), निषु लकड़ा (6), सुलोचना देवी (55), आकृति अंशु (5), लोखन मंडल, मुनिका देवी एवं रोशनी कुमारी शामिल हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है।
शव के साथ लगाया जाम, रात 11:30 बजे हटा एक दिन पहले भी मेला घूमने आई महिला की हुई थी मौत…इससे पहले शुक्रवार को भी मेला घूमने आई सिल्ली की संगीता देवी (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह मेला घूमकर घर जा रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। संगीता को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजन शव के साथ सड़क पर बैठ गए। जाम लगा दिया। इसके कुछ ​देर बार मुख्य सड़क को जाम करने का फैसला लिया गया। फिर वे शव के साथ टाटीसिल्वे बैंकमोड़ पहुंच गए। वहां खेलगांव रोड और पुरुलिया रोड को जाम कर दिया। वे लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। डीसी ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की। रात करीब 11:30 बजे लोगों ने जाम हटाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Thai Red Curry Ramen Recipe

Thai Red Curry...

Explained: Why Michael Vaughan called South Africa ‘the stupidest team’ of T20 World Cup 2026?

Former Michael Vaughan sparked a lively debate in...
Join Us WhatsApp