![]()
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा स्थित श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशाल धार्मिक समागम का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया। भुरकुंडा गुरुद्वारा के तत्वावधान में यह भव्य आयोजन किया गया था। समागम का समापन कीर्तन के साथ हुआ, जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्था ने एक से बढ़कर एक शब्द प्रस्तुत किए। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे और उन्होंने कीर्तन का श्रवण किया। कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा के साथ हुई थी, जो शहर मोड़, पटेल नगर, बिरसा चौक और भुरकुंडा बाजार होते हुए गुरुद्वारा पहुंची थी। इसी दिन अखंड पाठ साहिब का भी शुभारंभ हुआ था, जिसका आज समापन किया गया। इस धार्मिक समागम में धर्म प्रचार कमेटी, जमशेदपुर के पंच प्यारे भाई सुखदेव सिंह खालसा, रविंद्र पाल सिंह, गुरदीप सिंह, हरजीत सिंह, क्रितपाल सिंह और जसवीर सिंह की टीम ने गुरुद्वारा साहिब में अपनी सेवाएँ दीं। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा भुरकुंडा के प्रधान लाल सिंह ने बताया कि हमारे गुरुद्वारा में यह भव्य धार्मिक समागम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। समागम के बाद संगत के बीच अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार भी शामिल हुए, जिन्हें सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
भुरकुंडा गुरुद्वारा में तीन दिवसीय कीर्तन दरबार का समापन:तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार हुए शामिल, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
Date:




