![]()
धनबाद से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के 1 अप्रैल से नियमित होने के मद्देनजर टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेन का स्टेटस बदलने के बाद स्पेशल की तुलना में स्लीपर का किराया 120 रुपए, 3 एसी का 330 रुपए और 2 एसी का किराया 420 रुपए कम हो गया है। नियमित ट्रेन के रूप में 18403 भुवनेश्वर-धनबाद 1 अप्रैल से भुवनेश्वर से चलेगी। वहीं 18404 धनबाद-भुवनेश्वर 2 अप्रैल से धनबाद से चलेगी। दोनों तरफ से यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। फिलहाल इस ट्रेन का परिचालन स्पेशल ट्रेन के 18 कोच वाले आईसीएफ रैक से ही होगा। जनरल की 4, स्लीपर की 8, 3 एसी की 3 और 2 एसी की 1 बोगी होगी। बाद में इन्हें एलएचबी रैक में बदल दिया जाएगा। ट्रेन का समय और स्टॉपेज स्पेशल की तरह ही रहेंगे।
भुवनेश्वर-धनबाद ट्रेन में बुकिंग शुरू:नियमित ट्रेन में 3 एसी का भाड़ा 330 रुपए और स्लीपर का 120 रुपए घटा
Date:




