भूली झारखंड मोड़ पर धंसी 8 लेन सर्विस रोड:पाइपलाइन लीकेज से बना खतरनाक गड्ढा, सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Date:


धनबाद के भूली झारखंड मोड़ के पास 8 लेन सर्विस रोड पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है। सड़क धंसने से बने इस गड्ढे के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों में भय का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि पाइपलाइन टूटने के कारण यह गड्ढा बना है। इसमें लगातार पानी भर रहा है, जिससे सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है। यह सड़क गोल्ड बिल्डिंग से काकू मठ तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी है। इसका उद्घाटन वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। करोड़ों की लागत से बनी इस सड़क से बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन उद्घाटन के कुछ ही समय बाद इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। 8 से 10 स्थानों पर बड़े गड्ढे बन चुके हैं स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर अब तक 8 से 10 स्थानों पर बड़े गड्ढे बन चुके हैं। कई बार मरम्मत के बावजूद समस्या बार-बार सामने आ रही है। भूली मोड़ के पास बना वर्तमान गड्ढा सबसे ज्यादा खतरनाक हो गया है। यहां की स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देता और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क बार-बार धंस रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत, पाइपलाइन की जांच और स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp