Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास:मैट्रिक में फेल होने के बाद से तनाव में थी; हालत नाजुक, डॉक्टरों ने पटना किया रेफर


भोजपुर जिले में मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। रिजल्ट आने के बाद से ही तनाव में थी। परिजन आनन-फानन संदेश रेफरल अस्पताल से आरा लेकर आए। जहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घटना संदेश थाना क्षेत्र के काजीचक गांव की है। छात्रा की पहचान कमलेश प्रसाद की पुत्री चंचल कुमारी(17) के तौर पर हुई है। बड़े चाचा राज बिहारी प्रसाद ने बताया कि रविवार को मैट्रिक का रिजल्ट आया था। जिसमें एक सब्जेक्ट में क्रॉस लगने के कारण वह फेल हो गई थी। उसी को लेकर तनाव में थी।
छोटी बहन ने फांसी लगाते देखा कमरे में पंखे की कुंडी से रस्सी बांध अपने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास कर रही थी। तभी उसकी छोटी बहन ने देख लिया। तुरंत इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे। उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गए।

Spread the love

Popular Articles