भोजपुर में स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर:हादसे में साला की मौत, जीजा गंभीर रूप से घायल; फुफेरी बहन की शादी में जा रहा था

Date:


भोजपुर में सोमवार देर शाम स्कॉर्पियो ने बाइक सवार जीजा-साला को टक्कर मार दी। हादसे में साला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीजा का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान नवादा इलाके के जवाहर टोला निवासी महंतजी पासवान के पुत्र अमित पासवान(25) के तौर पर हुई है। बत्तख फार्म चलाते थे। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर मोड़ के पास की है। परिजन दिलराज प्रीतम ने बताया कि 26 फरवरी को अमित के फुफेरी बहन की शादी है। जिसकी तैयारी को लेकर बाइक से जीजा राजू पासवान(29) के साथ जवाहर टोला जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा दिया। हादसे के बाद डायल 112 की टीम ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम मृतक चार भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां माया देवी, बहन सरिता, सुषमा और भाई रवि पासवान है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बारिश के बीच मतपेटी जमा कराने के लिए जमे रहे मतदानकर्मी

रांची | शहर के विभिन्न वार्डों में नगर निगम...

France restricts US ambassador’s access to officials after summons no-show | Politics News

US Ambassador Charles Kushner sends an embassy official in...

AMFI asks MFs to limit inflows in small, mid-cap funds amid a buildup of ‘froth’ | Business News

3 min readNew DelhiFeb 29, 2024 02:52 AM IST Association...
Join Us WhatsApp