भोपाल के साकेत नगर में ‘घरेलू मस्जिद’ विवाद: छेड़छाड़ और धर्मांतरण के आरोपों से बढ़ा तनाव, जांच शुरू | Bhopal Saket Nagar ‘household mosque’ controversy: allegations of molestation and conversion

Date:

Bhopal

oi-Laxminarayan Malviya

Bhopal Saket Nagar: राजधानी भोपाल के साकेत नगर इलाके में एक नया विवाद सामने आया है। शंकर दयाल शर्मा प्लेग्राउंड (पता- 252/2C, साकेत नगर) के पास एक निजी घर में कथित रूप से मस्जिद बनाए जाने और वहां नमाज पढ़ने आने वाले लोगों द्वारा स्थानीय हिंदू महिलाओं-बेटियों को छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

स्थानीय हिंदू परिवारों का दावा है कि धीरे-धीरे इस घर को मस्जिद में बदला जा रहा है, जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा है और जनसांख्यिकीय बदलाव की कोशिश हो रही है।

Bhopal s Saket Nagar household mosque controversy allegations of molestation and conversion

वन इंडिया हिंदी की टीम बाग सेवनिया थाने में आवेदन देने के दौरान मौजूद थी, तब स्थानीय लोगों ने रिपोर्टर एलएन मालवीय को विस्तार से अपनी शिकायत बताई। उन्होंने कहा कि शुरू में सिर्फ 3-4 लोग नमाज पढ़ने आते थे, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़कर कई गुना हो गई है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि नमाज की आड़ में सामाजिक तत्व यहां जमा होते हैं और हिंदू बहुल इलाके में रहने वाली बहन-बेटियों को टिप्पणियां करते हैं, छेड़छाड़ करते हैं। कई परिवारों ने इसे लव जिहाद की कोशिश से जोड़ा है और कहा कि पहले भी इलाके में ऐसे मामले सामने आए हैं।

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय निवासियों के अनुसार, साकेत नगर हिंदू बहुल इलाका है। यहां पिछले कुछ समय से एक निजी मकान में धीरे-धीरे मस्जिद जैसी व्यवस्था बनाई जा रही है। लोग बताते हैं कि बाहर से लोग आकर नमाज अदा करते हैं और इससे इलाके का माहौल बिगड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित तरीका है, जिसमें धीरे-धीरे कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही है।

एक स्थानीय महिला नीलिमा ठाकुर ने बताया, “पहले तो थोड़े लोग आते थे, लेकिन अब रोजाना भीड़ लगने लगी है। वे हमारी बहन-बेटियों को घूरते हैं, कमेंट करते हैं। हम डर के माहौल में जी रहे हैं।” पुरुष सदस्यों ने कहा कि इस वजह से इलाके में भय का माहौल बन गया है और परिवारों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

इलाके के कई लोगों ने मिलकर पुलिस कमिश्नर और बाघ सेवनिया थाने में लिखित आवेदन दिया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे मामले की तत्काल जांच हो, घर की जांच की जाए और अगर अवैध निर्माण या गैरकानूनी गतिविधियां पाई गईं तो सख्त कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों का दावा

  • घर को धीरे-धीरे मस्जिद में बदला जा रहा है।
  • नमाज पढ़ने आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
  • महिलाओं को छेड़छाड़ और अपशब्दों का सामना करना पड़ रहा है।
  • हिंदू बहुल क्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा कब्जा जमाने की कोशिश।
  • लव जिहाद के पुराने मामलों का हवाला देकर चिंता जताई गई।

लोगों का कहना है कि वे शांति चाहते हैं, लेकिन अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि तुरंत संज्ञान लेकर स्थिति को नियंत्रित किया जाए।

पुलिस की भूमिका और आगे क्या?

बाग सेवनिया थाने में आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने इसे दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित घर का निरीक्षण किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से भी इसकी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

साकेत नगर के अन्य निवासियों ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी नहीं साधी। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। कुछ ने इसे “लोकल डेमोग्राफिक चेंज” की कोशिश बताया, जबकि कुछ ने शांति बनाए रखने की अपील की।

पृष्ठभूमि
भोपाल में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां निजी घरों या जगहों को धार्मिक स्थल बनाने के आरोप लगे हैं। मध्य प्रदेश में धर्म स्वतंत्रता अधिनियम (एंटी-कन्वर्जन लॉ) लागू है, जिसके तहत जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण पर सख्त सजा का प्रावधान है।
यह मामला वर्तमान में भोपाल की सांप्रदायिक संवेदनशीलता को फिर से उजागर कर रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर दबाव बढ़ रहा है कि वे निष्पक्ष जांच करें और दोनों समुदायों के बीच तनाव न बढ़ने दें।
फिलहाल, साकेत नगर के निवासी जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। अगर आरोप साबित होते हैं तो यह न सिर्फ साकेत नगर, बल्कि पूरे भोपाल के लिए एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp