Top 5 This Week

Related Posts

मंत्री श्रेयसी सिंह ने नवनिर्मित विद्यालय भवन का किया उद्घाटन

मंत्री श्रेयसी सिंह ने नवनिर्मित विद्यालय भवन का किया उद्घाटन

बरहट. प्रखंड के कटौना पंचायत अंतर्गत गढ़वा कटौना गांव में रविवार को शिक्षा को नयी दिशा मिली. जब नवनिर्मित उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन का उद्घाटन खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया. उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. मौके पर मंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है, लेकिन भवन के अभाव में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी को योजना स्वीकृत कर भवन निर्माण का निर्देश दिया गया. अब नये भवन के तैयार होने से बच्चों को बेहतर वातावरण में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि कटौना गांव में खेल मैदान भी प्रस्तावित है. जिस पर काम जारी है. जल्द ही योजना पारित कर यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक खेल मैदान बनाया जायेगा. जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा.

The post मंत्री श्रेयसी सिंह ने नवनिर्मित विद्यालय भवन का किया उद्घाटन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles