Top 5 This Week

Related Posts

मजबूती से लड़ाई के लिए एकजुट होना बहुत जरूरी : भाकपा माले

भास्कर न्यूज | गढ़वा झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ की राज्य अध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमेटी के सदस्य दिवंगत कॉमरेड अनीता देवी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रविवार को गढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सभा में भाकपा माले और रसोईया संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई सभा में एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद रसोईया संघ की सदस्यों और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड अनीता देवी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र भुइयां, गढ़वा जिला सचिव कालीचरण मेहता, राज्य कमेटी सदस्य सुषमा मेहता, रसोइया संघ की पलामू जिला सचिव ऊषा देवी, रसोइया संघ की गढ़वा जिलाध्यक्ष विंदा देवी, भाकपा माले गढ़वा जिला कमिटी के सदस्य कामेश्वर विश्वकर्मा, लालमुनि गुप्ता, दिलीप गुप्ता, बिजनी देवी, अनीता देवी और सूरज मेहता ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि पूरे गढ़वा जिले में रसोईया संघ का मजबूत व जुझारू संगठन खड़ा कर के कॉमरेड अनीता देवी को सच्ची श्रद्धांजलि साबित होगी और इसे हर हाल में पूरा करना ही होगा। इतना ही नहीं रसोईया की लड़ाई को देश में चल रहे करोड़ों किसान मजदूर और नौजवानों की मजबूत लड़ाई के साथ एकजुट होना होगा।

Spread the love

Popular Articles