मतगणना आज सुबह आठ बजे से होगी शुरू, कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Date:


भास्कर न्यूज|लोहरदगा नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 अंतर्गत डाले गये मतों की गणना 27 फरवरी 2026 यानि शुक्रवार को सुबह आठ बजे से कृषि बाजार समिति परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र में होगी। मतों की गणना के लिए प्रतिनियुक्त काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट, एडिशनल काउंटिंग असिस्टेंट का प्रशिक्षण मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला नदिया हिंदू विद्यालय लोहरदगा में हुआ। प्रशिक्षण का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक् त डॉ. ताराचंद ने किया। जिसमें उन्होंने मतगणना कर्मियों को त्रुटिरहित मतगणना का कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही प्रशिक्षण में बताये गये बिंदुओं और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निदेशित बिंदुओं का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बनाए गए है 24 टेबल: नगरपालिका (आम) निर्वाचन अंतर्गत 23 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 43070 मतदाताओं में से 29643 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। मतों की गिनती दो राउंड में होगी, जिसके लिए 24 टेबल बनाए गए हैं। मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैडेट्स ने गुलाल लगाकर दिया एकता और सौहार्द का संदेश

भास्कर न्यूज |गिरिडीह गिरिडीह कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा...

Marine Electricals and 4 other stocks in focus after receiving orders worth over ₹38 Cr

Synopsis: Five stocks, including Marine Electricals, Mamata Machinery and ...

Trump suggests a ‘friendly takeover’ of Cuba amid US fuel blockade | Donald Trump News

President Donald Trump has suggested the United States could...

T20 WC 2026: ENG vs NZ Match 49, Super Eight Highlights – Best moments & who won today?

England completed an unbeaten Super Eight campaign in the...
Join Us WhatsApp