Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी को दो संगठनात्मक जिलों में बांटा:नलिनी रंजन झा और मीना देवी बने जिलाध्यक्ष, कांग्रेस की नई रणनीति, संगठन मजबूत करने पर फोकस


बिहार कांग्रेस ने 53 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें पहली बार मधुबनी जिले को दो संगठनात्मक जिलों में बांटकर दो नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पार्टी का लक्ष्य कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले इस जिले में संगठन को मजबूत करना है। मधुबनी जिले में पिछले तीन सालों में कांग्रेस ने तीन जिलाध्यक्ष बदले हैं। वर्ष 2023 तक शीतलांबर झा 11 साल तक जिलाध्यक्ष रहे, जिसके बाद मनोज मिश्र को 20 महीने के लिए यह जिम्मेदारी मिली। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अतिपिछड़ा वर्ग से सुबोध मंडल को जिलाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन एक साल बाद उन्हें भी हटा दिया गया। मीना देवी कुशवाहा को जिलाध्यक्ष मनोनीत
अब पार्टी ने मधुबनी को ‘मधुबनी ईस्ट’ और ‘मधुबनी वेस्ट’ नामक दो संगठनात्मक जिलों में विभाजित किया है। मधुबनी ईस्ट के लिए नलिनी रंजन उर्फ रूपन झा और मधुबनी वेस्ट के लिए मीना देवी कुशवाहा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दोनों ही नए चेहरे हैं। मधुबनी ईस्ट से नलिनी रंजन झा को जिम्मेदारी मिली है, जो पार्टी के पुश्तैनी और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बेनीपट्टी प्रखंड के जरेल गांव के मूल निवासी 41 वर्षीय नलिनी 2008 से सक्रिय रूप से पार्टी से जुड़े हुए हैं। 2016 में युवा कांग्रेस के महासचिव रहे
वे 2010 में यूथ कांग्रेस के निर्वाचित जिलाध्यक्ष बने, 2013 और 2016 में युवा कांग्रेस के महासचिव रहे, और 2020 में पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि बने। वर्तमान में वे एआईसीसी के सदस्य भी हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। नलिनी रंजन झा ने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया। इसी तरह, मीना देवी कुशवाहा भी पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता रही हैं। वे महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सहित कई पदों पर कार्य कर चुकी हैं। जयनगर की मूल निवासी मीना देवी को पहली बार मधुबनी वेस्ट संगठन जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Spread the love

Popular Articles