मधुबनी में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' जन संवाद:अवैध कब्जा और निर्माण, पीएम आवास योजना और प्रमाण-पत्र समस्याओं पर सुनवाई

Date:


मधुबनी डीएम आनंद शर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ पहल का हिस्सा था। इसमें जिलाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को सम्मानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने समाहरणालय स्थित कक्षों में जिले भर से आए दर्जनों लोगों की शिकायतें सुनीं। ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के आम लोगों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। अवैध निर्माण न रोकने की शिकायत
कार्यक्रम के दौरान, लखनौर निवासी भूपेश कुमार सिंह ने अपनी निजी जमीन पर अवैध कब्जे और उसे मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया। रहिका प्रखंड के चकदह निवासी बिमलेश कुमार ने भी अपनी निजी भूमि से अवैध कब्जा हटाने का अनुरोध किया। मधुबनी के भौआड़ा निवासी मनोज कुमार साह ने अवैध निर्माण न रोकने की शिकायत दर्ज कराई। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत
बेनीपट्टी प्रखंड के सोहरौल निवासी अरुण कुमार राम ने ग्राम करहारा में स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर चयन के बावजूद योगदान पत्र जारी न होने की शिकायत की। लखनौर प्रखंड के भखरौली निवासी उमेश कुमार ने अपने दिव्यांग प्रमाण पत्र में प्रतिशत सही करने का अनुरोध किया। बासोपट्टी प्रखंड के उछाल निवासी लाल बहादुर सिंह ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, उछाल के निर्माणाधीन चिकित्सालय में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरतने की शिकायत की। रहिका के दुर्गापुर निवासी शाहनाज खातून नट ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। बाबूबरही प्रखंड के बौसी निवासी अमित कुमार पासवान ने जालसाजी कर निजी तालाब की सब्सिडी राशि निकालने की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित समाधान के लिए आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp