मधुबनी में PNB कर्मी के पैर में मारी गोली:बाइक लूटकर आरोपी फरार, बैंक का काम निपटाकर लौटते समय की घटना

Date:


मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कर्मचारी को गोली मारकर उनकी बाइक लूट ली गई। घायल बैंककर्मी को तत्काल सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 35 वर्षीय ओम प्रकाश राय PNB की बाबूबरही शाखा में कार्यरत हैं। गुरुवार को बैंक का काम निपटाकर घर लौट रहे थे। बेलवार चौक से तीन बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। ओम प्रकाश ने बचने के लिए अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन परिहारपुर ईंट भट्टा के पास असंतुलित होकर गिर गए। गोली मारकर लूटी बाइक बाइक से गिरने के बाद अपराधियों ने ओम प्रकाश को पैर में गोली मार दी और उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए। अपराधियों को संदेह था कि उनके बैग में नकदी है, हालांकि बैग में कोई कैश नहीं था। ओम प्रकाश राय बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरकी टोला मुरदही गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल ओम प्रकाश को तुरंत सदर अस्पताल मधुबनी पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, ओम प्रकाश के पैर की फीमर हड्डी में गोली लगी है, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है। सदर डीएसपी मनोज कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। डीएसपी के निर्देश पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच और छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp