Sunday, March 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा में 1KM दूर चौथे दोस्त का शव बरामद:ग्रामीणों ने नाव की मदद से निकाला बाहर, पुल से 20 फीट नीचे गिरी थी कार


मधेपुरा के ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार घाट पुल के नीचे सुरसर नदी में डूबी कार के चौथे युवक का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद से लापता चल रहे युवक की तलाश पिछले दो दिनों से जारी थी। रविवार सुबह करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे ग्रामीणों ने शव को पानी में उपलाता देखा, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मृतक की पहचान जयपालपट्टी वार्ड-15 निवासी सागर कुमार (25) के रूप में हुई है। अरार पुल से लगभग एक किलोमीटर दूर छपरिया वासा वार्ड-11 के पीछे सुरसर नदी के मोड़ के पास शव पानी के ऊपर आ गया था। नाव की मदद से निकाला गया शव स्थानीय ग्रामीणों ने नाव की मदद से सुबह करीब 9 बजे शव को नदी से बाहर निकाला और किनारे रखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार को SDRF की टीम ने दिनभर सागर कुमार की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इससे पहले शनिवार को ही कार में सवार तीन अन्य युवकों के शव बरामद कर लिए गए थे। इनमें भीरखी वार्ड-23 निवासी घनश्याम कुमार, सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी अंकित कुमार और सौर बाजार थाना क्षेत्र के परसाही निवासी बसंत कुमार शामिल थे। 30 फीट नीचे सुरसर नदी गिरी कार घटना शुक्रवार रात की है, जब चारों युवक ग्वालपाड़ा में मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान अरार घाट पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और दो टेलीफोन के पुराने खंभे को तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे सुरसर नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का विंडो ग्लास टूट गया था, जिसके कारण दो युवक नदी में बह गया, जबकि दो युवक का शव कार से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची थी। तीन शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को ही करा लिया गया था, जबकि चौथे युवक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

Spread the love

Popular Articles