![]()
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। बंगाल की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताते हुए कहा कि ममता बनर्जी के रहते वहां कभी भी स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव संभव नहीं है। बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज बची ही नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की पूरी मशीनरी को हाईजैक कर लिया है। गुंडों, पुलिस और सरकारी कर्मचारियों के बल पर पूरे सिस्टम पर कब्जा कर चुकी हैं। अगर बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है, तो चुनाव आयोग को ममता बनर्जी की सारी शक्तियों को सीज करना होगा। जब तक उनकी पावर सीज नहीं होगी, तब तक वहां निष्पक्ष मतदान एक सपना ही रहेगा। ओवैसी और ममता बनर्जी के बीच मिलीभगत गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी के 15 साल के शासनकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने कभी बंगाल की बेरोजगारी या बढ़ते भ्रष्टाचार पर बात नहीं की। शिक्षकों की बहाली और शिक्षा के गिरते स्तर पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। ओडिशा सरकार की तर्ज पर महिलाओं को 3000 रुपए महीने की आर्थिक मदद देने के सवाल पर दीदी मौन रहती हैं। ममता बनर्जी सिर्फ हिंदू-मुसलमान और बीजेपी-SIR करने में माहिर हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाकर रखती हैं, जिससे उनका वोट बैंक सुरक्षित रहे। ओवैसी और ममता बनर्जी के बीच मिलीभगत है। जिससे बंगाल की अस्मिता खतरे में है।
