ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला- भाजपा दफ्तर में बनी ट्रांसफर लिस्ट, क्या ईद पर दंगा कराना चाहते हैं?

Date:

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला- भाजपा दफ्तर में बनी ट्रांसफर लिस्ट, क्या ईद पर दंगा कराना चाहते हैं?

Mamata Banerjee News Today: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राज्य के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादलों से नाराज ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से भाजपा को फायदा पहुंचाने और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य में कोई भी अप्रिय घटना घटती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिम्मेदार होंगे.

भाजपा दफ्तर में तैयार हुई लिस्ट – ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के 291 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने कहा कि सीनियर अफसरों का तबादला भाजपा कार्यालय में तैयार की गयी लिस्ट के आधार पर हुआ है. चुनाव आयोग केवल उसे लागू करने का जरिया बना है. उन्होंने पूछा कि ईद जैसे संवेदनशील त्योहार से ठीक पहले प्रमुख पदों पर बदलाव करने की क्या जरूरत थी? ममता ने आशंका जतायी कि यह सब दंगे भड़काने की किसी योजना का हिस्सा हो सकता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धन और हथियारों के हस्तांतरण का आरोप

टीएमसी प्रमुख ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अनुभवी अधिकारियों को इसलिए हटाया गया है, ताकि भाजपा बिना किसी रोकटोक के राज्य में ‘धन और हथियार’ पहुंचा सके. उन्होंने दावा किया कि बंगाल के बाहर के अधिकारियों को केवल इसलिए लाया गया है, ताकि वे भाजपा के चुनावी एजेंट के रूप में काम कर सकें.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

बड़े अफसरों के ट्रांसफर से प्रशासन में हड़कंप

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा, डीजीपी पीयूष पांडे और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार को पद से हटा दिया है. ममता बनर्जी ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि आयोग को पर्दे के पीछे से खेल खेलनेीके बजाय सीधे भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करना चाहिए.

चुनाव अलर्ट : महत्वपूर्ण तारीखें

  • पहला चरण : 23 अप्रैल 2026
  • दूसरा चरण : 29 अप्रैल 2026
  • चुनाव परिणाम : 4 मई 2026

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी?

बंगाल चुनाव 2026 : ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक! खेल, संताल और अल्पसंख्यक कार्ड से विपक्ष की घेराबंदी

बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट

बंगाल में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ममता बनर्जी सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया

The post ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला- भाजपा दफ्तर में बनी ट्रांसफर लिस्ट, क्या ईद पर दंगा कराना चाहते हैं? appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp