
Table of Contents
Mamata Banerjee Mahashivratri Wishes: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश के लोगों को रविवार को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 15 वर्ष में धार्मिक सद्भाव बनाये रखने और सभी समुदायों के उपासना स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए लगातार प्रयास किये हैं.
बंगाल में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की समृद्ध परंपरा – ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. इसमें कहा कि बंगाल में विभिन्न धर्मों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की समृद्ध परंपरा रही है. उन्होंने कहा कि इस विरासत को बरकरार रखने के लिए उनकी सरकार ने पूरे राज्य में धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार और विकास का कार्य किया है.
जलपेश मंदिर में स्काईवॉक का ममता ने किया जिक्र
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भगवान शिव को नमन करते हुए कहा कि जलपाईगुड़ी के प्रसिद्ध जलपेश मंदिर समेत कई प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया है. उन्होंने कहा कि जलपेश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक स्काईवॉक का निर्माण किया गया है.
Mamata Banerjee Mahashivratri Wishes: तारकेश्वर विकास प्राधिकरण का हुआ गठन
ममता बनर्जी यह भी बताया है कि तारकेश्वर मंदिर के आसपास बुनियादी ढांचे के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार ने तारकेश्वर विकास प्राधिकरण का गठन किया है. उन्होंने कहा कि इसके तहत रोशनी की व्यवस्था की गयी है. सड़कों का विकास और समग्र पुनरुद्धार का कार्य किया गया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ममता बोलीं- बंगाल में हो रहे शिव मंदिरों के जीर्णोद्धार
पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कहा कि बर्धमान, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, बीरभूम और पश्चिम मेदिनीपुर समेत कई जिलों के शिव मंदिरों में जीर्णोद्धार और विकास कार्य किये गये हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बकरेश्वर में पर्यटन ढांचे का भी उन्नयन किया गया है.
सिलीगुड़ी में विकसित हो रहा ‘महाकाल महातीर्थ’ – ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने घोषणा की कि सिलीगुड़ी में एक ‘महाकाल महातीर्थ’ विकसित किया जा रहा है. यहां भगवान शिव की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक प्रतिमा स्थापित की जायेगी. टीएमसी सुप्रीमो ने इस अवसर पर कामना की कि सभी के जीवन में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बरकरा रहे.
अधीर रंजन ने ममता बनर्जी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर चौधरी ने मुख्यमंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. अधीर रंजन ने कहा कि उन्हें अधिक खुशी होती, यदि ममता बनर्जी इम्प्लॉयमेंट जेनरेशन, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और राज्य से उद्योगों के कथित ‘पलायन’ पर भी बात करतीं.
ममता बनर्जी के शासन का अंत करेंगे महाकाल – सुकांत
केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि यदि तृणमूल कांग्रेस दोबारा सत्ता में आयी, तो कोई भी मंदिर सुरक्षित नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि जनता यह बात समझ चुकी है और भगवान शिव के एक रूप महाकाल उनके शासन का अंत सुनिश्चित करेंगे. राज्य में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का 59 सेकेंड का इमोशनल Video कैंपेन
बंगाल के प्रवासी श्रमिक की महाराष्ट्र में हत्या, ममता बनर्जी बोलीं- यह हेट क्राइम
बंगाल चुनाव से पहले ममता सरकार का बड़ा एलान, मुर्शिदाबाद में खुलेगा एक और विश्वविद्यालय
The post ममता बनर्जी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- शिव मंदिरों का कराया रिनोवेशन, विपक्ष ने बोला हमला appeared first on Prabhat Khabar.




