मरम्मत के नाम पर 8 घंटे बिजली गुल

Date:

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास शहर में बिजली कटौती की समस्या गंभीर होती जा रही है। शनिवार को बारी कोऑपरेटिव सबस्टेशन में 6 घंटे बिजली काटने की सूचना दी गई थी, लेकिन पूरे चास में 8 घंटे बिजली कटौती कर दी गई। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कई क्षेत्रों में बिजली कटने की कोई सूचना नहीं थी, लेकिन बिजली कटौती की गई। मरम्मत के नाम पर ही की गई यह कटौती उपभोक्ताओं को परेशान कर रही ह। जबकि प्रत्येक वर्ष मरम्मत के लिए लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, बावजूद बिजली कटौती हो रही है। यही हाल प्रत्येक वर्ष मार्च से जुलाई तक होती है। इस कारण व्यवसायियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। बीते एक सप्ताह से चास में आए दिन 4 घंटे बिजली कटनी आम बात हो गई है। लेकिन कभी-कभी ऐसी स्थिति आ जाती है कि बिजली कटौती से शहरवासी पूरी तरह से परेशान हो रहे हैं। कभी 33000 केवी लाइन में, तो कभी सबस्टेशन में फॉल्ट के नाम पर खराबी बताया जाता है। आंधी-पानी के समय बिजली बाधित होना अनिवार्य हो गया है। डीवीसी में फॉल्ट के कारण चास, फुदनीडीह, पिंड्राजोरा, नारायणपुर, बालीडीह और मामरकुदर सबस्टेशन में 4 घंटे बिजली कटौती हुई। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी ने बताया कि मरम्मत में जो भी प्रत्येक वर्ष खर्च होता है, वह लतर वाले पौधे, पेड़ों और झाड़ियों की छंटाई में तथा सभी सबस्टेशनों और फीडरों में लगे उपकरणों के रख-रखाव में किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp