महागामा में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली पर्व

Date:

महागामा में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली पर्व

महागामा बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के जश्न में डूब गये. खास तौर पर बच्चों में होली का उत्साह देखने लायक था. पिचकारी लेकर वे एक-दूसरे पर रंग डालते रहे. युवाओं की टोली होली गीतों की धुन पर थिरकती रही और अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी. शाम के समय लोग एक-दूसरे के घर जाकर बड़े-बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आये. होली पर्व को लेकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल रहा. प्रशासन ने जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा सुनिश्चित की. पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त करती रही. इस बीच ढोलक और झाल की थाप पर लोग पारंपरिक होली गीतों के साथ झूमते नजर आये. होली पर्व के अवसर पर लोगों ने पुआ और अन्य पारंपरिक व्यंजनों का आनंद भी लिया. कई जगहों पर पारंपरिक होली गीतों पर सामूहिक रूप से होली खेली गयी. कुल मिलाकर महागामा में होली का त्योहार आनंद, उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुआ.

The post महागामा में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली पर्व appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Karnataka State Budget Live Updates: CM Siddaramaiah to present 17th Budget today

Karnataka Chief Minister Siddaramaiah will present 17th state budget...

पैसे के लालच में केयरटेकर ने की दिव्यांग बुजुर्ग की हत्या

रांची | जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया सिंहमोड़ स्थित...

हीरक रोड पर कोल ट्रांसपोर्टिंग से दरार

Bokaro News : प्रतिनिधि, फुसरो. सीसीएल ढोरी एरिया के...

Can Lupin’s US Business Cross the $1 Billion Mark? Here’s What Goldman Sachs Says

Synopsis:- A global brokerage maintained a ‘Neutral’ rating with...
Join Us WhatsApp