महाशिवरात्रि पर बेगूसराय में भव्य शिव बारात निकली:शहर से गांव तक 25 से अधिक मंदिरों से निकली शोभा यात्रा, आस्था का सैलाब उमड़ा

Date:


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बेगूसराय में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 25 से अधिक शिव मंदिरों से भव्य शिव बारात निकाली गई। बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच रथ पर सवार भगवान शिव की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष के साथ झूमते नजर आए। जिला मुख्यालय में निकली शिव बारात खास आकर्षण का केंद्र रही। सजे-धजे रथ पर भगवान शिव का मनमोहक स्वरूप विराजमान था। उनके साथ माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी और अन्य देवी-देवताओं के रूप में सजे कलाकारों की झांकियां श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करती रही। भगवान शिव के गणों भूत-प्रेत और पिशाच का रूप धरे कलाकारों ने जीवंत बना दिया। कर्पूरी स्थान की बारात रही आकर्षण का केंद्र जिला मुख्यालय स्थित सुप्रसिद्ध कर्पूरी स्थान मंदिर से निकली शिव बारात इस साल भी आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर से शुरू हुई यह बारात शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए गुजरी। रथ पर सवार भगवान शिव के स्वरूप को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। बारात में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालु और भगवान शिव के गणों (भूत-प्रेत, पिशाच) का रूप धरे कलाकारों ने दृश्य को जीवंत बना दिया। कलाकारों ने देवी-देवताओं का रूप धारण कर धार्मिक सौहार्द और पौराणिक कथाओं का सजीव चित्रण किया। बारात का जगह-जगह लोगों स्वागत किया। हरिगिरिधाम गढ़पुरा में उमड़ा जनसैलाब मिथिला के देवघर कहे जाने वाले हरिगिरीधाम गढ़पुरा में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां बाबा हरिगिरिनाथ की बारात रामजानकी ठाकुरबाड़ी से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बारात के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह के साथ बारात में भाग लिया। बारात के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप धारण किए कलाकारों ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। भगवान शिव की बारात में भूत-प्रेत, साधु-संत और गणों की झलकियां भी दिखाई गईं, जो पौराणिक कथाओं की याद दिला रही थीं। छोटे-छोटे बच्चे भी शिव, पार्वती और गणेश के वेश में नजर आए, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। महाशिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस सक्रिय रही। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रशासन की सतर्कता के कारण सभी स्थानों पर बारात शांतिपूर्ण संपन्न हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिव बारात को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। बारात के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली इन शिव बारातों ने पूरे बेगूसराय को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। शहर की गलियों से लेकर गांव की पगडंडियों तक हर ओर शिवमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि महाशिवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि जन-जन की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत उत्सव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Hello Girls!’: Epstein Was A Hasty Pudding Donor For Years After Sex Conviction

Photo Credit: Bloomberg News“Hello girls! Jeffrey would like you...

No handshake after India outplay Pakistan in 61 run statement win | Cricket News

Pakistan's captain Salman Ali Agha, left, looks at...

Priyadarshan Steps Up to Support Rajpal Yadav Amidst Actor’s Financial Struggles

Filmmaker Priyadarshan has extended a helping hand to Rajpal...
Join Us WhatsApp