![]()
कोडरमा में एक अधेड़ महिला का सिर कटा शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया है। महिला की लाश कोडरमा थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग NH-20 स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल के पास पड़ा मिला। शव 7 दिनों पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जेजे कॉलेज के कुछ कर्मचारी होली फैमिली के पास एक चाय की दुकान पर गए थे। उन्हें वहां से तेज बदबू महसूस हुई। बदबू का स्रोत तलाशने पर उन्होंने पाया कि चाय की दुकान से सटी बाउंड्री वॉल के अंदर महिला का एक सिर कटा शव पड़ा था। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई इसकी सूचना तुरंत आसपास के लोगों को दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कोडरमा पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गई। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिनों से उसी स्थान पर पड़ा था। शव पर कीड़े लग गए थे। शव का सिर न होने के कारण पहचान नहीं हो पाई कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि शव का सिर न होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने यह भी बताया कि कोडरमा थाने में किसी महिला या पुरुष के लापता होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, आसपास के थानों को भी इसकी सूचना देकर शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
महिला की सिर कटी अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश:तेज बदबू के बाद शव होने की मिली जानकारी, 7 दिन पुरानी लाश होने की आशंका
Date:




