![]()
खगड़िया में एक महिला BDO ने सुसाइड करने की कोशिश की है। फिलहाल, उनका 4 दिन से खगड़िया के सदर अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है, BDO ने लव अफेयर में हुई नोकझोंक की वजह से पहले नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया था। जब इससे महिला अधिकारी को कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने अपने राइट हैंड का नस ब्लेड से काट लिया। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सदर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अभी महिला अधिकारी खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पहचान अलौली प्रखंड की BDO श्वेतमिता आनंद(32) के रूप में हुई है। घटना मंगलवार की रात 10 बजे की है। BPRO से लव अफेयर में सुसाइड की कोशिश सूत्रों के मुताबिक, महिला बीडीओ साल 2025 के फरवरी में अलौली में पोस्टेड हुई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात अपने ही प्रखंड में पदस्थापित एक जूनियर पंचायती राज ऑफिसर(BPRO) से हुई। पिछले 6 महीनों से दोनों के बीच लव अफेयर की चर्चा चल रही थी। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों एक साथ एक-दूसरे के लिए काम करते थे। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई। दिसंबर 2025 तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा था, लेकिन अचानक 15 जनवरी के बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
20 जनवरी तक BDO ने हटवाया था नेम प्लेट इस विवाद के बीच एक और बात सामने आई। BDO ने बीते दिनों प्रखंड कार्यालय से अपनी नेम प्लेट हटवा दी थी। यह कदम क्यों उठाया गया, इस पर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन यह भी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके बाद मंगलवार 10 फरवरी की शाम BDO ने बीपीआरओ पर शादी का दबाव बनाया था, लेकिन बीपीआरओ ने इस समय शादी के लिए सहमति नहीं दी। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बहस के बाद महिला अधिकारी भावनात्मक रूप से टूट गईं और आत्महत्या का प्रयास किया। बताया गया कि उन्होंने पहले नींद की गोलियों का अधिक मात्रा में सेवन किया था। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पूरी रात इलाज के बाद उनकी स्थित में सुधार हुआ। इसके बाद बुधवार सुबह उन्हें आवास भेज दिया गया था। हालांकि, अस्पताल से आने के 2 घंटे बाद ही महिला BDO ने फिर से सुसाइड की कोशिश की। उन्होंने अपने बाएं हाथ के नस को काट लिया। इसके बाद दोबारा से तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल के ICU में भर्ती करना पड़ा। अस्पताल में दिनभर प्रशासनिक हलचल घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल पूरे दिन अस्पताल परिसर में जुटे रहे। ICU के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई ताकि किसी भी व्यक्ति का प्रवेश से रोका जा सके। लोग कभी बीडीओ की सरकारी गाड़ी की तरफ दौड़ते, तो कभी ICU कक्ष के बाहर जाकर उनकी स्थिति जानने की कोशिश करते दिखे। देर रात होश आया, सबसे पहले पिता से बात की डॉक्टरों के अनुसार, बुधवार देर रात बीडीओ को होश आया। होश में आने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने पिता से वीडियो कॉल पर बात की। इधर, शहर में इस पूरी घटना की चर्चा पूरे दिन होती रही।
महिला BDO ने लव अफेयर में सुसाइड की कोशिश की:नींद की गोलियां खाईं, नस काटी; खगड़िया में ICU में भर्ती
Date:




