मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये कर्मी

Date:

मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये कर्मी

रायडीह. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व अबुआ आवास योजना समेत अन्य आवास योजनाओं में संविदा पर नियुक्त पदाधिकारियों व कर्मी अपने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. पहले कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद हड़ताल पर रहे. कर्मियों ने बताया की हमारी मांगों को लेकर हम सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हमारी मांगें है कि जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों/कर्मियों का मासिक मानदेय को बदल कर ग्रेड पे का निर्धारण किया जाये. सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी व कर्मियों को योजना कार्य के नियमित अनुश्रवण एवं क्षेत्र भ्रमण के लिए देय मासिक मानदेय का पांच प्रतिशत क्षेत्र भ्रमण भत्ता दिया जाये. सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को अकारण योजना कार्य से विमुक्त/हटाने की परिस्थिति में विभाग स्तर से अपील करने का अवसर प्रदान किया जाये. इसके लिए विभागीय स्तर पर अपीलीय समिति का गठन किया जाये.

आरोपी के घर पर चिपकाया इश्तेहार

पालकोट. पालकोट पुलिस ने वर्ष 2017 में मारपीट मामले को लेकर बसिया रोड स्थित गांधी नगर बस्ती निवासी दुर्गा देवी (पति- स्वर्गीय महावीर महतो) और उसके पुत्र छोटू महतो के घर पर इश्तेहार चिपकाया है.

डॉ अनिल 21 को गुमला में

गुमला. रांची के रीढ़ की हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल कुमार न्यूरो सर्जन 21 फरवरी को गुमला आ रहे हैं. वे दिन के 10 बजे से दो बजे तक नीलेश मेडिकल हॉल पालकोट रोड में मरीजों की जांच करेंगे. यह जानकारी दिलीप नीलेश ने दी.

The post मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये कर्मी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T20 WC 2026: Scotland vs Nepal Match 33 Highlights – Best moments & who won today? | CricTracker

Nepal scripted a landmark moment in their cricketing journey,...

घूस के आरोपी थानेदार की जमानत पर सुनवाई पूरी

रांची| एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की...

Infra Stock Jumps 8% After Securing Construction Project Worth ₹2,163 Cr in Tamil Nadu

SYNOPSIS: This EPC company received an LoA worth Rs....
Join Us WhatsApp