मांझी बोले, नीतीश जो कहते वही करते हैं:डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर दिए बयान पर कहा- मुझे भी सीएम बनाया था

Date:


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया बयानों के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सीएम की रेस में आगे रहने की चर्चाएं तेज हो गईं हैं। इसी बीच पटना एयरपोर्ट पर जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। उन्होंने मुझे भी मुख्यमंत्री बनाया था। दरअसल, बीते दिन समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा था कि अब आगे का काम वही देखेंगे। इसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बयान को सामान्य बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर इस तरह अपने सहयोगियों का हौसला बढ़ाते हैं। सम्राट चौधरी हमेशा उनके साथ रहते हैं और उनके भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर मीटिंग में ऐसा कहते हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है। आप लोगों ने इसे बेवजह बड़ा बना दिया। दो मौकों पर भी हैं, जहां सीएम ने बढ़ाया था हौसला पिछले कुछ दिनों में दो मौकों पर भी नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को लेकर ऐसे ही संकेत दिए हैं। 18 मार्च को जमुई में अपने भाषण के अंत में उन्होंने कहा, ‘ये लोग कितना काम कर रहे हैं, आगे भी यही सब देखेंगे’ और इसके बाद मंच पर जाकर सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा। वहीं, 13 मार्च को सहरसा में भी उन्होंने सम्राट के पास जाकर लोगों से कहा कि उन्हें बताइए कि काम हो रहा है। इन लगातार बयानों के बाद सियासी चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Irfan Pathan tells Hardik Pandya

As...

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1 Worldwide & Budget ( Telugu)

Pawan Kalyan, Sreeleela, and Raashii Khanna starrer Telugu movie...

Three Palestinian women killed as missile debris hits West Bank beauty salon

They were killed when shrapnel landed in Beit Awwa,...
Join Us WhatsApp