माध्यमिक परीक्षा का तीसरा दिन शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रहा

Date:

सिटी रिपोर्टर|शेखपुरा जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में जारी है। जिले के कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जहां प्रथम पाली में 5315 परीक्षार्थियों में 5236 परिक्षार्थी शामिल हुए। वहीं द्वितीय पाली में 5366 परीक्षार्थियों में 5297 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। जबकि प्रथम पाली में 79 एवं द्वितीय पाली में 69 परिक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या हर केंद्र पर सीमित रही, जो औसतन 2 से 12 के बीच दर्ज की गई है। किसी भी केंद्र पर निष्कासन की घटना सामने नहीं आई है। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हर केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और आवश्यक संसाधनों की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे कदाचार की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके। नवादा | वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा-2026 का तीसरा दिन गुरुवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक संचालित हो रही है। जिला नियंत्रण कक्ष से सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की गई। केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। प्रथम पाली में 16,782 परीक्षार्थियों में से 16,454 उपस्थित रहे, जबकि 328 अनुपस्थित पाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T20 World Cup history: Big teams that failed to qualify past the group stage

The ongoing edition of the T20 World Cup has...

बंगाल में 60 लाख मतदाताओं की किस्मत अधर में, समय पर पब्लिश होगी वोटर लिस्ट!

Table of Contents14 फरवरी को पूरी हुई एसआईआर हियरिंगतय...

Andrew released under investigation after arrest on suspicion of misconduct in public office

Prince Andrew leaves St. Giles Cathedral after the arrival...
Join Us WhatsApp