मानगो में चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा गया:एक घर में घुसने की कोशिश में धराया, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा; पूछताछ जारी

Date:


जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित कीर्तन विहार कॉलोनी में बुधवार को एक युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष था। दो दिन पहले भी इसी कॉलोनी में चोरी हुई थी, जिसकी सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हो गई थी। बुधवार को वही युवक दोबारा कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ। जब वह एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और मानगो थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने इलाके में कितनी अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पकड़ा गया युवक आदतन नशेड़ी प्रतीत होता है। आशंका है कि वह नशे की लत के कारण ही चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp