![]()
मालदा रेल मंडल में सड़क ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के कारण चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। तीनपहाड़-धमधमिया स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 47/सी के स्थान पर प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज के लिए कंपोजिट गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है। इसके लिए 8, 9 और 11 मार्च को ट्रैफिक-पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कुछ यात्री ट्रेनों को री-शेड्यूल किया जाएगा। 8 मार्च को सुबह 8:30 बजे से 11:40 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दिन 53403 रामपुरहाट-गयाजी पैसेंजर को रामपुरहाट स्टेशन से एक घंटे विलंब से रवाना किया जाएगा। 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज पैसेंजर को बरहरवा स्टेशन पर 30 मिनट तक रोका जाएगा। इसके अलावा 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस को तीनपहाड़ स्टेशन पर 10 मिनट के लिए रोका जाएगा। रामपुरहाट-गयाजी पैसेंजर 90 मिनट लेट से चलेगी 9 मार्च को सुबह 8:30 बजे से 12:15 बजे तक ट्रैफिक-पावर ब्लॉक रहेगा। इस दिन 53403 रामपुरहाट-गयाजी पैसेंजर को रामपुरहाट से 90 मिनट देर से चलाया जाएगा। 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल को मालदा टाउन से एक घंटे विलंब से रवाना किया जाएगा। 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज पैसेंजर को हावड़ा डिवीजन में 30 मिनट और बरहरवा स्टेशन पर 30 मिनट रोका जाएगा। इसके अलावा 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस को साहिबगंज और तीनपहाड़ के बीच मार्ग में करीब 60 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। बर्द्धमान-साहिबगंज पैसेंजर पर भी असर 11 मार्च को सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक भी ब्लॉक रहेगा। इस दिन 53403 रामपुरहाट-गयाजी पैसेंजर को रामपुरहाट से एक घंटे विलंब से चलाया जाएगा, जबकि 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज पैसेंजर को बरहरवा स्टेशन पर 30 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। बता दें कि यह ब्लॉक 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर और 53405 रामपुरहाट–साहिबगंज पैसेंजर के गुजरने के बाद दिया जाएगा।
मालदा रेल मंडल में 4 ट्रेनें री-शेड्यूल:रामपुरहाट-गयाजी पैसेंजर 1 घंटा लेट से खुलेगी; आरओबी निर्माण के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
Date:




