मुंगेर के जमालपुर में 2 किलो गांजा जब्त:किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था दुकानदार, एसपी ने किया खुलासा

Date:


मुंगेर जिले के जमालपुर थाना पुलिस ने फुल्का गांव में एक किराना दुकानदार को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र यादव के पास से 2 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। दुकान की आड़ में बेच रहा था अवैध गांजा पुलिस अधीक्षक (एसपी) सैयद इमरान मसूद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब्त गांजा का बाजार मूल्य लगभग 25 हजार रुपये है। गिरफ्तार दुकानदार जितेंद्र यादव अपनी किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेच रहा था। एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और किन-किन लोगों को इसकी आपूर्ति की जाती थी। डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया जमालपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि फुल्का गांव निवासी जितेंद्र यादव अपने घर में संचालित किराना दुकान की आड़ में गांजा तस्करी कर रहा है। सूचना की सत्यता जांचने और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रभारी सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में जमालपुर थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस बल शामिल थे। मजिस्ट्रेट के रूप में जमालपुर अंचल अधिकारी को भी विशेष टीम में शामिल किया गया था। गठित टीम फुल्का गांव में बताई गई जगह पर पहुंची। तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक के पैकेट में गांजा मिला टीम ने देखा कि एक दुकान के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में दो प्लास्टिक के पैकेट लिए खड़ा है। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस बल ने पकड़कर हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान जितेंद्र कुमार के पास से दो प्लास्टिक के पैकेट में गांजा जैसा पदार्थ मिला। इस पदार्थ को विधिवत तलाशी सूची बनाकर जब्त किया गया और सील बंद कर जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp