Top 5 This Week

Related Posts

मुंह में फेविकोल डालकर युवती से रेप की कोशिश:जबरदस्ती कर रहे युवक को घर में किया बंद, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


पूर्णिया के जानकीनगर में 21 साल की युवती के मुंह में फेविकोल डालकर रेप की कोशिश की गई। हालांकि पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी। युवक से न सिर्फ खुद को बचाया बल्कि उसे घर में बंद कर दिया। पीड़िता के आवेदन पर FIR दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान कैलाश राय (20) के तौर पर हुई है। जो जानकीनगर का रहने वाला है। पीड़िता ने बताया कि 20 फरवरी की रात वो अपने घर में अकेली सो रही थी। देर रात गांव का ही युवक चुपके से घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। मैंने विरोध किया तो उसने गला दबाया और धमकी दी। मुंह में फेविकोल डालने लगा। मैं बहुत डर गई थी, लेकिन हिम्मत करके खुद को बचाया और उसे कमरे में बंद कर दिया। अगर समय पर पुलिस नहीं आती तो कुछ भी हो सकता था। मैं चाहती हूं कि उसे कड़ी सजा मिले ताकि वह दोबारा किसी लड़की के साथ ऐसा करने की हिम्मत न करे। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जानकीनगर थानाध्यक्ष प्रलिक्षित पावन ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना 20 फरवरी की रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में रेप की कोशिश और मारपीट की बात सामने आई है। मेडिकल जांच सहित सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। परिवार को भी आश्वस्त किया गया है कि पुलिस पूरी मजबूती से केस को आगे बढ़ाएगी। गांव में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Spread the love

Popular Articles