मुजफ्फरपुर में अवैध LPG भंडारण पर प्रशासन सख्त:250 जगह रेड, 30 सिलेंडर जब्त, 4 FIR दर्ज, घरेलू सिलेंडर का हो रहा था व्यावसायिक इस्तेमाल

Date:


मुजफ्फरपुर में घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान अब तक 30 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं, वहीं 4 प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की गई है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान यह पाया गया कि घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित LPG सिलेंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रशासन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और अवैध रूप से संग्रहित सिलेंडरों को जब्त कर लिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आम उपभोक्ताओं तक गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों (SDM) के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार निगरानी और छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि करीब 250 जगह छापेमारी की गई। कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों को छिपाकर व्यावसायिक काम में उपयोग किया जा रहा था, जिसे अब चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गैस भंडारण या कालाबाजारी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp