मुजफ्फरपुर में आज साढ़े 14 घंटे बिजली नहीं रहेगी:33 KV भगवानपुर फीडर में मेंटेनेंस का होगा काम, सुबह 9 बजे से सप्लाई होगी बाधित

Date:


मुजफ्फरपुर के शहरी इलाकों में आज गुरुवार को बिजली कटौती की जाएगी। उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने 33 KV भगवानपुर फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी है। कटौती सुबह 09:00 बजे से रात 11:30 बजे तक होगी। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान भगवानपुर शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 KV फीडर और 11 KV जीरो माइल फीडर को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इससे इन फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
शहर के ये क्षेत्र प्रभावित होंगे बिबगंज, आनंद पुरी, गोविंदपुरी, गांधी नगर, आईजी कॉलोनी, साकेत पुरी, सुभाष नगर, नंदपुरी, अलकापुरी, यादव नगर और गोबर्सही शामिल हैं। इसके अलावा बजरंगपुरम, प्रभात तारा, पताही हरी, मंझौली चौक, पताही रूप, डुमरी, फर्दो गोला, लक्ष्मी नगर, सहजानंद कॉलोनी और चाणक्य विहार के निवासियों को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे लंबी कटौती को देखते हुए पानी के भंडारण और मोबाइल चार्जिंग जैसे आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें। विभाग ने बताया कि सुचारू और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य अत्यंत आवश्यक है। कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Muzaffarpur Fire | Mushroom Center Goshala Gutted; Flames Extinguished

मुजफ्फरपुर20 मिनट पहलेकॉपी लिंकमुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र...

Six seats, big goals: What’s next for Bangladesh’s student-led NCP party? | Bangladesh Election 2026 News

Dhaka, Bangladesh – Ruhul Amin had long been disillusioned with...

बंगाल चुनाव: आईएसएफ और वाम मोर्चा के बीच नहीं बनी सहमति, इन सीटों पर फंसा पेंच

मुख्य बातेंआईएसएफ छोड़ सकता है कुछ सीटेंदक्षिण 24 परगना...
Join Us WhatsApp