Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में मृतक के परिजनों ने मिले पप्पू यादव:बोले- अपराध नगरी बन चुका है शहर, पक्ष-विपक्ष दोनों ने कंप्रोमाइज कर लिया


पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर में के आपराधिक घटनाओं को लेकर आज तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर अब “अपराध नगरी” बन चुका है और यहां अपराधियों को नेताओं का संरक्षण हासिल है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि जिले में हत्याओं का मूल्यांकन भी जाति के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी हत्या का असर इस बात पर निर्भर करता है कि पीड़ित किस जाति से आता है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने यह भी कहा कि न तो सत्ता पक्ष और न ही विपक्ष, किसी के लिए भी हत्याएं अब मुद्दा रह गई हैं—“सभी ने समझौता कर लिया है।” गोली मारकर हत्या के पीड़ित परिजनों से मिले पप्पू यादव दरअसल, सांसद शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के बोचहा के मुरादपुर इलाके में हाल ही में हुई हरिशंकर सिंह की गोली मारकर हत्या के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने अहियापुर में रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पप्पू यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक सप्ताह के अंदर 6 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं, जबकि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार वारदातें सामने आ रही हैं। 15 दिन में तीसरी बार मुजफ्फरपुर पहुंचे पूर्णिया सांसद गौरतलब है कि बीते 15 दिनों में यह तीसरी बार है जब पप्पू यादव मुजफ्फरपुर पहुंचे और हत्या के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय दिलाया जाए, ताकि लोगों का कानून पर भरोसा बहाल हो सके।

Spread the love

Popular Articles