मुजफ्फरपुर में सिर मुंडवाकर युवक को गांव में घुमाया:दिव्यांग महिला से छेड़खानी का आरोप, पंचायत ने 5001 रुपए का जुर्माना भी लगाया

Date:


मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने सिर मुंडवाकर और चेहरे पर कालिख पोतकर एक युवक को पूरे गांव में घुमाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। युवक पर दिव्यांग (गूंगी) महिला से छेड़खानी का आरोप है। घटना औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत की है। आरोप है कि पड़ोसी जिला सीतामढ़ी का रहने वाला युवक, जो लंबे समय से औराई में रह रहा था। उसने गांव की एक दिव्यांग (गूंगी) महिला के साथ बदसलूकी की। महिला के परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर आक्रोश फैल गया। आनन-फानन में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में युवक को दोषी ठहराया गया और उस पर 5001 रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद ही सजा देने का फैसला किया। भीड़ ने युवक का आधा सिर मुंडवा दिया और उसके माथे पर कालिख पोत दी। इसके बाद उसके गले में गमछा बांधकर गांव की गलियों में घुमाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन इस संबंध में डीएसपी ईस्ट (वन) अलय वत्स ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। अगर पंचायत की ओर से दी गई सजा की बात सत्य पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पंचायत में मुख्य भूमिका किन-किन लोगों की थी। युवक के साथ मारपीट या अमानवीय व्यवहार करने वाले कौन थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp