‘मुस्लिम शख्स यादव परिवार की बच्ची को भगा ले गया’:जिस नाबालिग का जीवेश मिश्रा ने विधानसभा में किया जिक्र, जानिए किस हाल में है पीड़ित परिवार

Date:


‘हमारे इलाके के यादव परिवार की नाबालिग बच्ची को मोहम्मद सितारे नाम का मुस्लिम शख्स भगा ले गया, जो खुद 2 बच्चों का पिता है।’ दरभंगा के जाले विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक जीवेश मिश्रा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में लव जिहाद का मुद्दा उठाते हुए एक घटना का जिक्र करते हुए ये बातें कही। जीवेश मिश्रा ने जिस नाबालिग को भगा ले जाने की बात कही, वो कहां है? आरोपी के खिलाफ पुलिस ने क्या कार्रवाई की है? नाबालिग के माता-पिता समेत अन्य परिजन का क्या कहना है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए भास्कर रिपोर्टर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर पीड़िता के गांव पहुंचा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। गांव में सबसे पहले हमारी मुलाकात नाबालिग के चाचा से हुई। उन्होंने कहा कि ‘बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जीवेश मिश्रा की ओर से विधानसभा में मुद्दा उठाया जाना सामाजिक स्तर पर सकारात्मक कदम है। क्योंकि हम लोग अपने गांव में हिंदू (यादव) अल्पसंख्यक हैं, जिसकी वजह से मोहम्मद सितारे अक्सर हिंदुओं को परेशान करता है। वो शराब तस्कर भी है, लड़कियों की सप्लाई भी करता है। सड़कों पर गाड़ियों को लूटता भी है। उसका इतना खौफ है कि कभी किसी ने उसके खिलाफ थाने में लिखित शिकायत नहीं दी। मेरी भतीजी 28 जनवरी को गायब हो गई। परिवार ने पहले रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन की। जब ये स्पष्ट हो गया कि लड़की को मोहम्मद सितारे ही भगा ले गया है, तब 5 फरवरी को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।’ ‘कुर्की जब्ती की कार्रवाई के बाद भी आरोपी लगातार धमका रहा है’ नाबालिग के चाचा ने आगे बताया कि, ‘पुलिस ने 3 दिन पहले ही आरोपी सितारे के घर की कुर्की जब्ती की है। इसके बावजूद उसकी ओर से हम लोगों को धमकी वाले मैसेज मिल रहे हैं। जब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता, तब तक हमारा पूरा परिवार दहशत में रहेगा।’ मुस्लिम बहुल गांव में अन्य लोगों से क्या और कितना सहयोग मिल रहा है, वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि गांव के अन्य मुस्लिम परिवारों से हमारे परिवार का कोई सीधा विवाद नहीं है। व्यक्तिगत रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन आरोपी को कुछ लोगों का समर्थन है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि नाबालिग लड़की की शीघ्र बरामदगी हो,आरोपी मो सितारे को जल्द गिरफ्तार किया जाए, कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त दंड सुनिश्चित किया जाए। गांव के लोगों ने बताया था- मोहम्मद सितारे नाबालिग को बाइक पर बैठाकर ले गया नाबालिग के एक और चाचा ने बताया कि 28 जनवरी को जब भतीजी दुकान से सामान लेकर नहीं लौटी तो हम लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिवार और रिश्तेदारों ने आसपास के गांव, रिश्तेदारी और अन्य स्थानों पर तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान लोगों से जानकारी मिली कि आरोपी बच्ची को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया है। 29 जनवरी को हम लोग आरोपी के घर पहुंचे, जहां उसके परिजनों ने स्वीकार किया कि बच्ची उनके घर में है, लेकिन उसे वापस देने से इनकार कर दिया। इसके बाद समाजिक स्तर पर नाबालिग को घर लाने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो FIR दर्ज कराई गई। ‘तुमने मेरे खिलाफ केस क्यों किया, तुम्हारे घर की बहू-बेटी को उठा ले जाऊंगा’ नाबालिग के चाचा ने बताया कि मोहम्मद सितारे ने पिछले साल सितंबर में हमारे घर में घुसकर लूटपाट की थी। तब हम लोगों ने कमतौल थाना में FIR दर्ज कराई थी, उसे जेल भी भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद सितारे लगातार हमारे परिवार को धमका रहा था। ‘तुमने मेरे खिलाफ केस क्यों किया, तुम्हारे घर की बहू-बेटी को उठा ले जाऊंगा। इलाके में मुस्लिम आबादी अधिक है और हिंदू परिवार कम है, इसलिए मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा। तुम्हारे घर की नाबालिग बेटी को अपने साथ ले जाकर निकाह करूंगा, इससे मुझे पुण्य मिलेगा।’ पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना के दिन एक सड़क हादसे में घर का एक बच्चा घायल हो गया था। घर के अधिकतर लोग उसका इलाज कराने अस्पताल गए थे। इसी दौरान शाम को नाबालिग दुकान से सामान खरीदने गई थी। तभी सितारे उसे भगाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि मोहम्मद सितारे पहले से शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी है। ‘तुम लोगों ने मुझे जेल भिजवाया है, इसका बदला लूंगा’ नाबालिग के दादा ने बताया कि लूटपाट के मामले में जेल से रिहा होने के बाद मोहम्मद सितारे लगातार धमकी देता था। कहता था कि तुम लोगों ने मुझे जेल भिजवाया है, इसका बदला लूंगा। जब हम लोगों को पता चला कि मोहम्मद सितारे मेरी पोती को भगा ले गया है, तो परिवार के 10 सदस्यों के साथ मैं आरोपी के घर पहुंचा। पोती के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने मेरी पोती को वापस करने के बजाए हम लोगों से धक्का-मुक्की की और कहा कि जो करना है, कर लो। हम लोगों को कानून पर भरोसा है, इसलिए हम लोगों ने 5 फरवरी को थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। अब नाबालिग और आरोपी के परिवार के बारे में जान लीजिए आरोपी और नाबालिग के घर के बीच की दूरी 500 मीटर की है। नाबालिग की एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटे भाई कुछ भी कहने की हालत में नहीं दिखे। वहीं, आरोपी मोहम्मद सितारे कुल 8 भाई-बहन है। एक भाई मानसिक रूप से कमजोर है, जबकि अन्य भाई उसके शराब, लड़की सप्लाई और अवैध खनन जैसे काले कारोबार में सहयोग करते हैं। गांव के लोगों के मुताबिक, आरोपी ने काले कारोबार से काफी संपत्ति अर्जित की है। उसके पास दो ट्रैक्टर, एक जेसीबी, एक डंपर, एक बोलेरो, एक अर्टिगा और मोटरसाइकिल है। आरोपी की करीब 10 साल पहले भी एक शादी हो चुकी है। शादी के 3 महीने बाद ही उसका तलाक हो गया था। 5 साल बाद दूसरी शादी हुई, जिससे दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी 2 साल की, जबकि एक साल का बेटा है। ‘आरोपी के घर की कुर्की की गई है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है’ नाबालिग को भगाने के मामले में पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है, इसका जवाब जानने के लिए कमतौल के एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि 3 दिन पहले ही आरोपी मोहम्मद सितारे के घर की कुर्की की गई है। आरोपी पूरे परिवार के साथ फरार है। नाबालिग भी उसी के साथ है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। एसडीपीओ ने बताया कि दरभंगा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। जल्द ही लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा और मामले में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया था। इश्तिहार चस्पा किए जाने के बाद आरोपी ने अपने घर पहुंचकर फोटो खींचकर फेसबुक पर वायरल किया था। पुलिस ने इसे कानून और न्यायालय को खुली चुनौती के रूप में लिया। इसी वजह से 3 दिन पहले आरोपी के खिलाफ और सख्ती बरतते हुए कुर्की की कार्रवाई की गई है। आरोपी के घर के कुल पांच लोगों को इस मामले में नामजद किया गया है। फिलहाल घर पर कोई मौजूद नहीं है, सभी फरार बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bill Clinton asked about hot tub photo and testifies he knew ‘nothing’ of Epstein crimes

When questioned about the photograph showing the former president...

Will Gold Prices Hit ₹1.82 Lakh Anytime Soon?

Synopsis: Gold has emerged as one of the market’s...
Join Us WhatsApp