![]()
चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के पिता ने बांधडीह जरीडीह निवासी अब्दुल कुद्दुस अंसारी ने दामाद अख्तर रजा, ससुर सिद्दीक अंसारी आदि पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच नहीं हुई। इसको लेकर शुक्रवार को पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए परिजन व ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस बल ने पूरे परिवार और ग्रामीणों को रोकने का काम किया। परिजनों का कहना था कि फरवरी 2025 में उसकी शादी हुई थी। उस वक्त दो लाख दहेज दिया था, लगातार तीन लाख की मांग की जा रही थी, जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि हम लोगों के द्वारा सभी आरोपियों को पुलिस को सौंपने के बाद सिर्फ दामाद को जेल भेजा गया, बाकी लोगों को छोड़ दिया गया। वहीं मामले में चास मु. थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने कहा कि मामले में दामाद को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता को ले अनुसंधान जारी है। कानून के मुताबिक पुलिस काम कर रही है। मायके वालों ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन एसपी ऑफिस के पास हंगामा करते ग्रामीण।

