मेदिनीनगर में गांधी मैदान के पास दो अफीम तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में 1.26 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद, गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

Date:


पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पुलिस ने अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 19 मार्च की रात करीब 11:30 बजे डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कुल 1.263 किलोग्राम अवैध अफीम और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेलवे स्टेशन के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर सदर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। छापेमारी के दौरान गांधी मैदान के बगल में सड़क किनारे स्थित यात्री शेड के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर मुकेश कुमार रजक (32) के पास से 470 ग्राम अफीम और एक मोबाइल मिला, जबकि सत्यदेव यादव (35) के पास से 793 ग्राम अफीम और एक मोबाइल जब्त किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी रामपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह तस्करी नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Inside the making of SunRisers’ temporary captain

The ground was directly opposite the hotel. A personal...

The fight to control the narrative in the Afghan-Pakistan conflict

The battle between the neighbouring countries is taking place...
Join Us WhatsApp