![]()
बोकारो | रविवार की संध्या मगध हॉल में चास नगर निगम के मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार ने सेवा पत्र के नाम से संकल्प पत्र जारी किया। इसको लेकर विमोचन समारोह का आयोजन हुआ।सांसद ढुलू महतो ने कहा कि यह सेवा पत्र चास को विकास की गति प्रदान करेगा। हम सभी मिलकर चास को सुंदर और स्वच्छ चास बनाने का काम करेंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने जनता से चास के भविष्य के लिए अविनाश कुमार को बड़े अंतर से जिताने की अपील की। कहा कि अविनाश का सेवा पत्र नया चास का निर्माण करेगा। पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि यह संकल्प पत्र सबका साथ सबका विकास के आधार पर है। मौके पर मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार, जिलाध्यक्ष जयदेव राय आदि मौजूद थे।
मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार के सेवा पत्र का हुआ विमोचन
Date:




