मेयर रोशनी खलखो ने चुनवाटोली में रोका बुलडोजर, बोलीं- पहले बसाएं फिर उजाड़ें

Date:


सिटी रिपोर्टर| रांची रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम शनिवार को कांटाटोली स्थित खादगढ़ा-चुनवाटोली इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम की कार्रवाई शुरू होने की सूचना मिलते ही रांची की मेयर रोशनी खलखो मौके पर पहुंच गईं और अभियान को तत्काल रुकवा दिया। स्थल पर पहुंचते ही मेयर ने निगम अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और पूछा कि यहां कितने परिवारों के घर प्रभावित होंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से करीब 40 से 50 परिवारों के घर प्रभावित हो सकते हैं। इस पर मेयर ने निगम की इंफोर्समेंट टीम को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बिना नोटिस दिए और वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी भी परिवार को उजाड़ना उचित नहीं है। मेयर ने अधिकारियों से कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित परिवारों को विधिवत नोटिस दिया जाए और वार्ड के जनप्रतिनिधि को भी इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे परिवारों की सूची तैयार की जाए, जो वर्षों से यहां रह रहे हैं, और उनके पुनर्वास के लिए पहले पहल की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2nd T20I: Devon Conway shines as New Zealand crush South Africa to level series | Cricket News

Devon Conway of New Zealand (Getty Images) Devon...

रणधीर गुप्ता बने रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष:अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद हुआ चुनाव

रामगढ़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों...

Navratna stock in focus after receiving ₹1,011 Cr in orders

Synopsis:  A stock delivering a 3-year compounded return of...
Join Us WhatsApp